राष्ट्रीय

हिंदू युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी निजामुद्दीन का घर बुलडोजर से गिरा दिया

हत्याकांड उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में होली की रात हुआ

AINS NEWS… राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में होली का रंग लगने पर हिंदू युवक की हत्या के मामले में एक्शन तेज हो गया है। दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन यानी एमसीडी ने मामले में मुख्य आरोपी निजामुद्दीन का घर बुलडोजर से गिरा दिया है। इस केस में अब तक 8 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

द्वारका के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस कुशल पाल सिंह ने बताया कि इस केस में पहले आठवें आरोपी के तौर पर इमरान उर्फ बंटी (38) को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही मृतक तरुण के परिवार के बयानों के मुताबिक SC/ST प्रिवेंशन ऑफ एट्रोसिटीज एक्ट के कड़े नियम लागू किए गए हैं।

दरअसल, यह हत्याकांड उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में होली की रात हुआ। तरुण की हत्या मामले में पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को पकड़ चुकी है। इनमें एक नाबालिग है। गिरफ्तार बालिग आरोपियों की पहचान उमरदिन, जमाउद्दीन, मुस्ताक, कमरुद्दीन, मुजफ्फर और ताहिर और इमरान के रूप में हुई है। सभी आरोपी जेजे कॉलोनी, हस्तसाल के रहने वाले हैं। इनमें से उमरदीन, जमाउद्दीन और कमरुद्दीन तीनों सगे भाई है, जबकि एक बाप बेटा मुजफ्फर और उमरदीन भी शामिल हैं।

डीसीपी के मुताबिक 4 मार्च को रात 11:09 बजे PCR कॉल मिली थी। मौके पर पहुंची टीम को पता चला कि पानी से भरे गुब्बारे को एक बच्ची ने फेंका था, जो दूसरे समुदाय की एक महिला को लगा। इसे लेकर दोनों पक्ष में झगड़ा शुरू हो गया, जिसमें एक पक्ष से 3 और दूसरे पक्ष से 5 लोग घायल हो गए। सभी को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया, जहां तरुण को छोड़कर सभी को डॉक्टर ने डिस्चार्ज कर दिया। इस मामले में तरुण की मौत हो गई।

 

Related Articles

Back to top button