मनोरंजन
सोनिया वर्मा को मिलेगी इलेक्ट्रिक स्कूटी, मया दे दे मयारू 2 के गीतों पर बनाई सबसे अच्छी रील्स
10 अप्रैल को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही है मया दे दे मयारू 2

AINS NEWS… अमन मूवीज मार्क के बैनर तले बन रही छत्तीसगढ़ी फिल्म मया दे दे मायारू 2 के गीत यूं तो धूम मचा ही रहे हैं, लेकिन फिल्म के निर्माता ने घोषणा की थी कि जो भी फिल्म के दो गीतों पर अच्छे कॉन्सेप्ट के साथ रील बनाएगा उसे इलेक्ट्रिक स्कूटी बतौर पुरस्कार प्रदान की जाएगी।

इस प्रतियोगिता में सैकड़ो लोगों ने भाग लिया और अपने-अपने तरीके से रील बनाए, लेकिन सबसे अच्छे रील सोनिया वर्मा ने बनाया जिसे खूब पसंद किया गया। आज प्रभात टॉकीज में सोनिया वर्मा को निर्माता अलक राय की मौजूदगी में वायदे के अनुसार इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान की जाएगी। आपको बता दें कि 10 अप्रैल को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही है मया दे दे मयारू 2, इस फिल्म के निर्देशक प्रेम चंद्राकर और भूपेंद्र साहू है।





