गरियाबंद

तेंदुआ ने किया एक दिन में दो लोगो के ऊपर हमला,दोनों सुरक्षित

पुरुष को ज्यादा गंभीर चोट नहीं लगी, फिलहाल दोनों सुरक्षित

AINS NEWS… गरियाबंद वन परिक्षेत्र के बेनकुरा सर्कल में एक ही दिन सुबह और रात को एक तेंदुआ के द्वारा एक महिला और एक पुरुष के ऊपर हमला कर घायल किया गया,जिसमे महिला को गंभीर चोट लगी है वही पुरुष को ज्यादा गंभीर चोट नहीं लगी, फिलहाल दोनों सुरक्षित है।

घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार सर्कल बेनकुरा सर्कल के कमार ग्राम कुचेना,कोटरी छापर निवासी शांति बार कमार देर रात को शौच के लिए बाहर बड़ी में गई उसी दौरान एक तेंदुआ के द्वारा महिला के ऊपर हमला किया गया जिससे महिला के कान सिर और हाथ में गंभीर चोट लगी जिसे सुबह वन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराए जहां घायल महिला का उपचार किया जा रहा है। वही उसी दिन सुबह उसी सर्कल के ग्राम खट्टी में एक व्यक्ति के ऊपर तेंदुआ के द्वारा हमला किया गया लेकिन उक्त व्यक्ति को ज्यादा गंभीर चोट नहीं लगी जिसका उपचार के पश्चात उसे छुट्टी दे दिया गया।

Related Articles

Back to top button