ईनाम, मनोरंजन और एक नई प्रथा की होगी शुरुआत छत्तीसगढ़ी फिल्म मया दे दे मयारू 2 में
जब तक दुकानदार अपनी दुकान से पैसा देकर सामान नहीं खरीदेगा तब तक दुकान नहीं चलेगी

AINS NEWS… कल रिलीज हो रही छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मया देदे मयारू 2 के गानों पर ढेर सारे युटयुबरों ने रील बनाए हैं, इनमें से सबसे अच्छी रील का फैसला कल हो जाएगा, जिसे एक चमचमाती स्कूटी प्रदान की जाएगी वही सबसे अच्छी रील बनाने वाला होगा।

जी हां कल शाम 4:00 बजे प्रभात टॉकीज में वह कूपन निकाला जाएगा जिसमें मया देदे मयारू 2 फिल्म के गीतों पर सबसे अच्छी रील बनाने वाले का नाम होगा और उसे प्रदान की जाएगी एक चमचमाती स्कूटी।
इसके अलावा इस फिल्म से जुड़ी एक और खबर है कि इस फिल्म का प्रीमियर शो नहीं रखा गया है, जिसे भी फिल्म देखनी होगी वह बकायदा टिकट लेकर फिल्म का आनंद ले सकेगा, यह फैसला फिल्म के निर्माता अलक राय ने किया है।
उनका मानना है की छत्तीसगढ़ी फिल्मों को जब तक टिकट खरीद कर देखने की आदत नहीं बनेगी तब तक फिल्में अच्छा व्यवसाय नहीं कर पाएगी, क्योंकि हर जगह बड़ी मात्रा में लोग सप्ताह भर बिना टिकट के फिल्म का आनंद लेते हैं जिससे कहीं ना कहीं फिल्म को और फिल्म निर्माता को नुकसान झेलना पड़ता है, उनके इस निर्णय का छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत ने स्वागत किया है। लोगों ने कहा कि जब तक दुकानदार अपनी दुकान से पैसा देकर सामान नहीं खरीदेगा तब तक दुकान नहीं चलेगी।
निर्माता अलक राय का कहना है कि प्रीमियर शो की बजाय एक स्पेशल शो किया जाना चाहिए, जिसमें वरिष्ठ फिल्मकार, निर्देशक और फिल्म से जुड़े कलाकार शामिल होने चाहिए, यह एक शो सिर्फ उन्हीं के लिए होना चाहिए।




