लटकाना, भटकाना और अटकना ही कांग्रेस का मूल कार्य – प्रधानमंत्री
कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और समाजवादी पार्टी जैसे दलों को आड़े हाथों लेते हुए खूब खरी खोटी सुनाई

AINS NEWS… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश दिया, अपने संदेश में उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित न होने पर देशवासियों से क्षमा मांगी, लेकिन प्रधानमंत्री ने इसके कारण भी गिनाए, प्रधानमंत्री ने अपने राष्ट्र के नाम संदेश में कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और समाजवादी पार्टी जैसे दलों को आड़े हाथों लेते हुए इस अधिनियम का समर्थन नहीं करने पर खूब खरी खोटी सुनाई

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वजह से ही देश का विकास अवरुद्ध हुआ, जब भारत देश आजाद हुआ था तब उसके साथ कई और देश भी आजाद हुए थे, लेकिन कांग्रेस की वजह से भारत ने विकास के उस शीर्ष पर नहीं पहुंच सका जहां उसे पहुंचना था।
प्रधानमंत्री ने कहा कांग्रेस ने हर उस निर्णय में बाधा उत्पन्न की जिससे देश का और देशवासियों का भला होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा नेगेटिव पॉलिसी अपना कर लोगों में भ्रम पैदा करती है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा हमें सही वक्त का इंतजार है हमारा प्रयास रुकेगा नहीं, हमारा प्रयास थमेगा नहीं।




