छत्तीसगढ़

ढोंगी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया, चमत्कार के नाम पर धोखाधड़ी और अनाचार

पामगढ़ पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से गिरफ्तार किया

AINS NEWS… जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चमत्कार के नाम पर धोखाधड़ी और अनाचार करने वाले एक ढोंगी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी स्वामी निर्मल जी उर्फ निर्मल बाबा, मूल रूप से नाशिक का रहने वाला है, जिसे पामगढ़ पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से गिरफ्तार किया।

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने खुद को चमत्कारी बाबा बताकर शरीर के दर्द को ठीक करने का झांसा दिया और उसे अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद बिलासपुर और मैहर ले जाकर होटल में उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया।

इतना ही नहीं, आरोपी ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पीड़िता की अश्लील तस्वीरें वायरल कर ब्लैकमेल भी किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 64(2) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button