क्राइम
गांजा के साथ उत्तर-प्रदेश के 02 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 05 किलो गांजा जप्त
आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 126/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध

AINS NEWS… एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन एक्सप्रेस वे रोड स्थित पानी टंकी के पास 02 व्यक्ति अपने बैग में गांजा रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है।
उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट, एन्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए टीम के सदस्यों द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के दोनों व्यक्तियों की पतासाजी करते हुये चिन्हांकित किया गया। व्यक्तियों से बात करने का प्रयास करने पर दोनों भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम विवेक पाल एवं मंजीत पाण्डेय निवासी उ.प्र. का होना बताये। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *कुल 05 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 2,50,000/- रूपये* जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 126/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End कार्यवाही की जा रहीं है।
*गिरफ्तार आरोपी*
*01. विवेक पाल पिता विश्राम सिंह उम्र 22 साल निवासी लालमन नगर उसराहार थाना उसराहार जिला इटावा (उ.प्र.)।*
*02. मंजीत पाण्डेय पिता मनोज पाण्डेय उम्र 25 वर्ष निवासी डूधेड़ा एसएसटी इंटर कॉलेज के पास थाना विजय नगर जिला गाजियाबाद (उ.प्र.)।*




