कटोरा तालाब का ठग… बेरोजगारों को करोड़ों रुपए का चूना लगाकर युवक फरार, नाम है हिमांशु शर्मा
शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के लालच दिखाकर लोगों को फसाया जाल में

AINS NEWS रायपुर… कटोरा तालाब नेताजी चौक पास निवासी युवक हिमांशु शर्मा प्रदेश के भोले भाले युवकों को करोड़ों रुपए का चूना लगाकर फरार हो गया है। फाइनेंस कंपनियों के मकड़जाल में फंस चुके पीड़ित युवक उसके घर का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन ना तो वह घर में मिल रहा है न हीं फोन उठा रहा है।

कटोरा तालाब एरिया के सुमित बाजार के सामने अमरानी निवास में तीसरी मंजिल में रहने वाले युवक ने तीन महीने का किराया भी नहीं दिया है। मकान मालकिन आशा अमरानी ने बताया कि 3 महीने किराया दिए बगैर बाहर से मकान को लॉक करके आधी रात को फरार हो गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस को इस सम्बन्ध में लिखित शिकायत की गई है। कुछ पीड़ितों ने पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला से मिलकर लिखित में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी को पकड़ने की मांग की है।
युवाओं से करोड़ों करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले हिमांशु शर्मा ने प्रदेश के भोले भाले युवकों को अपनी बातों के जाल में फसाया उसने शेयर ट्रेडिंग में लाखों की कमाई का लालच दिलाते हुए प्रदेश की युवाओं को निजी बैंकों और फाइनेंस कंपनियों से बातों उलझा कर धोखाधड़ी कर उनके नाम पर लाखों रुपए लोन ले लिए और खुद डकार गया। निजी बैंकों और फाइनेंस कर्मचारियों के एजेंट से मिली भगत कर पहले ही लोन के कागजात तैयार करके रख रहता था और सिविल स्कोर चेक करना है बोलकर युवाओं से साइन ले लेता था फिर लोन निकाल कर खुद ही रख लेता था। हि
मांशु शर्मा ने प्रदेश की युवाओं के नाम से मंहगे आईफोन, फ्रिज , एसी फाइनेंस कराकर उन्हें खुद रख लिया और दूसरे दिन बेचकर लाखों रुपए जमा कर लिए। उसने कई लोगों के नाम पर लाखों का पर्सनल लोन लिया और खुद पैसा रख लिया। ठगे गए युवाओं के पास जब निजी फाइनेंस कंपनियों के काल आना शुरू हुई तब उन्हें ठगी का पता चला। जब उन्होंने इस सम्बन्ध में हिमांशु से पूछताछ करनी चाहिए तो करोड़ों लूट कर वह फरार हो चुका था। ना तो वह घर में मिला और ना ही उसका कोई संपर्क नंबर काम कर रहा है।
पीड़ित लोगों ने बताया कि हिमांशु शर्मा बेहद विलासिता पूर्ण जीवन जीता था। युवाओं को ऐसे दिखाता था जैसे वह हर दिन शेयर के व्यापार में लाखों रुपए कमाई करता हैं। अपनी बातों को प्रमाणित करने के लिए वह अपने मोबाइल पर झूठे क्रेडिट मैसेज शो करवाता था और लाखों प्रॉफिट शो करवाता था। यही वजह है कि युवा उसके झांसे में फसते चले गए।
हिमांशु शर्मा द्वारा करोड़ों की ठगी किए जाने के मामले में अभी तक एक दर्जन से ज्यादा लोग सामने आ चुके हैं। यह संख्या और बढ़ सकती है।




