प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम एवं डोडा के साथ पकड़ा गया आरोपी रंगे हाथ
थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 150/26धारा - 15(B) ,18 (B) NDPS ACT का अपराध पंजीबद्ध

AINS NEWS… थाना आमानाका पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अटारी रोड डी.आर.जी ट्रान्सपोर्ट के सामने टेलर क्रमाक पीबी.05एबी.9313 खडी है जिसके चालक के पास मादक पदार्थ अफीम एंव डोडा रखा हुआ बिक्री करने के फिराक मे है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप पटेल के मार्गदर्शन में ए.डी.सी.पी श्री राहुल देव शर्मा, ए.सी.पी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर,ए.सी.पी आजाद चौक श्री ईशु अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आमानाका को कार्यवाही के सबंध मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारी आमानाका के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मुखबीर द्वारा बताए गए वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम
*बलराम सिंग पिता धरम सिंग उम्र 55 साल साकिन खानोवाल थाना अजनाला जिला अमृतसर पंजाब हालपता हीरापुर ज्ञान भारती स्कुल के पास जनता क्वार्टर मकान नबंर 1026 थाना कबीर नगर जिला रायपुर का होना बताया*
आरोपी एंव वाहन की तलाशी लेने पर टेलर वाहन में अफीम एंव डोडा होना पाया गया।
*जप्ती :*
1. बोरी मे रखा मादक पदार्थ डोडा 4.432 किलो ग्राम
2. प्लास्टिक पन्नी जिप वाली मे रखा अफीम 79.30 ग्राम
3. एक मोबाईल सेट रेडमी कपंनी का है
4. घटना मे उपयोग किये वाहन टैलर क्रमाक PB-05-AB-9313 को जप्त किया गया हैl

*गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है तथा फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर End-to-End कार्यवाही की जा रही है।*




