बेमेतरा-कवर्धा मार्ग, ग्राम गर्रा में मध्य रात्रि भीषण हादसा – ट्रक पलटने से हेल्पर की मौके पर मौत
गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित हो गया और बिजली के पोल से टकराकर पलट गया

AINS NEWS… बेमेतरा जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है बीती मध्य रात्रि सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गर्रा में एक अनियंत्रित ट्रक बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया इस दर्दनाक हादसे में ट्रक के हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सुरक्षित है हादसा इतना भीषण था कि बिजली के खंभे और तार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए

पंजाब से बिलासपुर की ओर ट्रांसपोर्ट सामग्री लेकर जा रहा एक ट्रक बीती रात करीब 2:00 बजे बेमेतरा- कवर्धा मार्ग पर स्थित ग्राम गर्रा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक बिजली के खंभे से जा टकराया और पलट गया टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और उसमें लदा सामान सड़क पर बिखर गया ट्रक चालक राजदीप सिंह ने बताया कि रात के अंधेरे में अचानक एक गाय सड़क पर सामने आ गई थी गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित (Unbalance) हो गया और बिजली के पोल से टकराकर पलट गया इस दुर्घटना में ट्रक के हेल्पर करण सिंह उर्फ छोटू (उम्र लगभग 29 वर्ष) की मौके पर ही दबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची करीब रात 3:00 बजे जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव को ट्रक के मलबे से बाहर निकाला गया सामान चोरी का आरोप एक तरफ जहां यह दर्दनाक हादसा हुआ, वहीं दूसरी ओर मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर भी सामने आई ट्रक चालक राजदीप सिंह ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद मौके पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने ट्रक में भरी ट्रांसपोर्ट सामग्री को बड़ी मात्रा में चोरी कर लिया। सड़क पर बिखरे सामान को लोग अपने साथ समेटकर ले जाते देखे गए।
फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बिजली विभाग को भी क्षतिग्रस्त खंभे और तारों की सूचना दे दी गई है




