छत्तीसगढ़

आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे, रायपुर में किया गया वोकथॉन का आयोजन

आकाशवाणी ने सूचना, शिक्षा और मनोरंजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभाई

AINS NEWS रायपुर… आकाशवाणी के 90 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में वोकथॉन का आयोजन किया गया । आकाशवाणी रायपुर के उपमहानिदेशक (अभियांत्रिकी) ले क्लस्टर प्रमुख (छत्तीसगढ़) वी. राजेश्वर ने बताया कि आकाशवाणी ने पिछले नौ दशकों में लोक सेवा प्रसारक के रूप में सूचना, शिक्षा और मनोरंजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। “बहुजन हिताय-बहुजन सुखाय” के ध्येय को केंद्र में रखते हुए आकाशवाणी ने समाज के विभिन्न वर्गों तक विश्वसनीय और जनोपयोगी सामग्री पहुंचाने का कार्य किया है।

कार्यक्रम में शामिल सेवानिवृत कार्यक्रम अधिशासी सुमित्रा रॉय बर्मन ने बताया कि वे तीस वर्षों की सेवा पूरी कर चुकी है और आज पैदल मार्च में शामिल होकर उन्हें बेहद खुशी महसूस हो रही है। आज सुबह 7 बजे आकाशवाणी रायपुर, सिविल लाइंस परिसर से पैदल मार्च निकाला गया जो डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक, घड़ी चौक, मोतीबाग मार्ग, सुभाष स्टेडियम मार्ग, ओ.सी.एम. चौक और मां काली माई मंदिर मार्ग से होते हुए पुनः आकाशवाणी परिसर पहुंचा।

इस आयोजन में आकाशवाणी के अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त अधिकारी, आकस्मिक उद्घोषक, समाचार वाचक, आउटसोर्स कर्मचारी, श्रोता तथा शहर के गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। कार्यक्रम के अवसर पर दूरदर्शन के केंद्र निदेशक मिश्रा जी ने बताया कि लोक प्रसारक के रूप में आकाशवाणी ने ,सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।

आकाशवाणी रायपुर ने शहरवासियों और श्रोताओं से इस आयोजन में सहभागी बनकर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की थी इस अवसर पर काफी तादाद में लोग पैदल मार्च में शामिल हुए।

 

Related Articles

Back to top button