गरियाबंद

अवैध गांजा परिवहन, 09 लाख 45 हजार के अवैध गांजा के साथ 02 अंर्तराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

थाना अमलीपदर टीम की कार्यवाही

AINS NEWS… थाना प्रभारी अमलीपदर को मुखबीर सूचना मिला की दो व्यक्ति एक सिल्वर कलर के मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी-04-एलयू-2550 में भारी मात्रा में अवैध गांजा रखकर परिवहन करते हुए दीगर प्रारंत उडीसा से थाना अमलीपदर क्षेत्रांतर्गत आ जा रहे है। मुखबीर के सूचना के आधार पर थाना से पुलिस टीम को घटना स्थल रवाना किया गया। घटना स्थल ग्राम बिरीघाट पहंुच कर आम रोड पर नाकाबंदी किया गया।
संदिग्ध वाहन के चेकिंग के दौरान मुखबीर द्वारा बताये गये हुलिया एवं वाहन के अधार पर संदेही आरोपियों का नाम पता पुछने पर अपना नाम 01) हीरालाल केवर्त पिता लक्ष्मण केवर्त उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहरा थाना चांदाहाण्डी जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) 02) टीकम टोलटिया पिता राघव उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम मोहरा थाना चांदाहाण्डी जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) कर रहने वाला बताया। आरोपियों के कब्जे से 18.900 किलो ग्राम अवैध गांजा कीमती 9.45,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी-04-एलयू-2550 कीमती 30 लाख रूपये 02 नग मोबाइल 14 हजार कुल जुमला 09 लाख 89 हजार रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। प्रकरण में आरोपियो के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर से अपराध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपी 01) हीरालाल केवर्त पिता लक्ष्मण केवर्त उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहरा थाना चांदाहाण्डी जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) 02) टीकम टोलटिया पिता राघव उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम मोहरा थाना चांदाहाण्डी जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) को समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
*गिरफ्तार आरोपी-*
01) हीरालाल केवर्त पिता लक्ष्मण केवर्त उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहरा थाना चांदाहाण्डी जिला नवरंगपुर (उड़ीसा)
02) टीकम टोलटिया पिता राघव उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम मोहरा थाना चांदाहाण्डी जिला नवरंगपुर (उड़ीसा)
*जप्त सामग्री -*
18.900 किलो ग्राम अवैध गांजा कीमती 9.45,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी-04-एलयू-2550 कीमती 30 लाख रूपये 02 नग मोबाइल 14 हजार कुल जुमला 09 लाख 89 हजार रूपये

Related Articles

Back to top button