दुर्ग

उद्यानिकी विश्विद्यालय में मनाया पर्यावरण दिवस, किसानों को किया गया पौधा का वितरण

पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व

AINS NEWS… पाटन अम्लेश्वर से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा-पाटन में “खेत बचाओ अभियान” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सांसद विजय बघेल,जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर,ग्राम पंचायत सरपंच रवि सिंगौर,रवि आर सक्सेना कुलपति सहित कई जनप्रतिनिधि और कृषि विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। खेत, जल, मिट्टी और पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा उनकी देखभाल करने की आवश्यकता है।

कार्यशाला में किसानों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों को कृषि भूमि संरक्षण, जल संवर्धन, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और पर्यावरण संतुलन पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान किसानों के लिए तैयार किए गए मोबाइल एप और विभिन्न प्रकाशनों का भी विमोचन किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देने के लिए सभी को पौधारोपण के अभियान से जुड़ना होगा और इसे जन आंदोलन का रूप देना होगा।कार्यक्रम का सफल संचालन कुल सचिव यशवंत केराम और अधिष्ठाता डॉ अमित दीक्षित की टीम ने की

 

Related Articles

Back to top button