सुविधाओं के अभाव में भी शांत जीवन क्या है ये शिव से सीखें – महामंडलेश्वर स्वामी श्री इंद्रदेव सरस्वती जी महराज
शिव विवाह भजन पर सभी उपस्थित श्रोता जमकर थिरके

AINS NEWS गरियाबंद… वेद पुराण शास्त्रों के रत्नाकर डॉक्टर एवं महामंडलेश्वर स्वामी श्री इंद्रदेव सरस्वती जी महराज वृंदावन वाले के सात दिवसीय शिव महापुराण के चतुर्थ दिवस प्रवचन देते हुए उन्होंने कहा कि शिव जी यूं तो श्मशान में रहते हैं किंतु श्मशान में भी इतने ठाठ और आनंद से रहते हैं कि इतना तो हम बंगलो में भी नहीं रह पाते । सुविधाओं के अभाव में भी शांत जीवन क्या है ये शिव से सीखें

गरियाबंद के गांधी मैदान में धरमू देवांगन परिवार द्वारा आयोजित शिव पुराण के चौथे दिन भक्तों के अपार भीड़ लग रही है , कथा में आज बिन्द्रानवागढ़ के विधायक जनक राम ध्रुव जी एवं नगर पालिका गरियाबंद के अध्यक्ष रिखी राम यादव , जनपद सदस्य भीम निषाद भी शामिल होकर व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया।

चले हैं संग लेकर के भूतों की बारात ,शिव भोले जी दिगम्बर बैल पे सवार ,सज गए भोले बाबा निराले दूल्हे में नामक शिव विवाह भजन पर सभी उपस्थित श्रोता जमकर थिरके।
कथा के उपरांत सभी भक्तों के लिए पूड़ी और हलवा की प्रसादी देवांगन परिवार के द्वारा रखा गया था।
आयोजक परिवार के हेमचंद देवांगन ने बताया कि बाबा भूतेश्वर नाथ की शिव नगरी में शिव भक्तों के उत्साह का साक्षी बन रहा है गरियाबंद गांधी मैदान , आगे तीन दिन की कथाओं में और अच्छे से अच्छा व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है , पंडाल और बैठने की व्यवस्था बढ़ाए जा रहे हैं, दूर बैठे शिव भक्तों के लिए बड़े बड़े स्क्रीन लगाए जा रहे हैं , पुलिस प्रशासन के सहयोग पार्किंग को भी व्यस्थित किया जा रहा है । कथा के अंतिम दिवस 8 दिसंबर को भंडारा भी रखा जा रहा है।




