क्राइम

1.13 करोड़ धोखाधड़ी का खुलासा, दो अंतरराज्यीय महिला आरोपी गिरफ्तार

Black Money Scam के जरिए करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

AINS NEWS… रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने Wash & Wash यानी Black Money Scam के जरिए करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो अंतरराज्यीय महिला आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोप है, कि ठगों ने कंपनी में करोड़ों रुपये का निवेश दिलाने का झांसा देकर प्रार्थी से अलग-अलग किश्तों में 1 करोड़ 13 लाख रुपये की मोटी रकम ठग ली थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद को प्रभावशाली लोगों और विदेशी निवेशकों से जुड़ा हुआ बताती थी। इसके बाद कंपनी में करीब 45 करोड़ रुपये का निवेश और फंड उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया। ठगी के लिए आरोपियों ने बड़े अधिकारियों से बैठक, फाइल प्रोसेसिंग, सुरक्षा मंजूरी, विदेशी परीक्षण और विशेष केमिकल जैसी कई फर्जी प्रक्रियाओं का सहारा लिया। इतना ही नही, आरोपियों ने Wash & Wash Black Money Scam के जरिए काले रंग से ढके नोटों को विशेष केमिकल और विदेशी तकनीक से असली भारतीय करेंसी में बदलने का झूठा प्रदर्शन भी किया।

इस नकली प्रक्रिया के जरिए पीड़ित का भरोसा जीता गया और इसके बाद कभी विदेशी केमिकल, कभी हाई-पावर केमिकल, कभी परीक्षण और कभी अधिकारियों की अनुमति के नाम पर लगातार पैसे मांगे गए। और जब पीड़ित को इस बात का पता चालाकी इन लोगों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है, तब ने पीड़ित ने तेलीबांधा थाने में जाकर अपने साथ हुई ठगी की वारदात की शिकायत दर्ज कराई थी। तेलीबांधा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी और अपराधियों तक पहुंच पाई।

थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की जांच के बाद पुलिस ने दोनों महिला आरोपियों को नागपुर में लोकेट किया और गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में 24 वर्षीय *कनिज फातमा उर्फ भावना पांडेय* निवासी कोलकाता और 24 वर्षीय *दीपिका पालीवाल* निवासी उदयपुर राजस्थान शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन, 26 हजार रुपये नगद, एटीएम कार्ड और आधार कार्ड समेत करीब 70 हजार रुपये कीमत की सामग्री जब्त की है।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी नागपुर, लखनऊ समेत देश के अलग-अलग राज्यों में इसी तरह निवेश और फंड रिलीज कराने के नाम पर कई लोगों से ठगी कर चुके हैं। पुलिस अब दूसरे राज्यों की पुलिस से भी समन्वय कर आरोपियों के पुराने मामलों की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

 

Related Articles

Back to top button