“गोरी तोर लुगरा”, मया के जादू चलगे का एक और गीत, फिल्म आ रही है 14 अगस्त को
खूबसूरत गीतों से सजी है छत्तीसगढ़ी फिल्म "मया के जादू चल गे" जो रिलीज हो रही है 14 अगस्त 2026 को

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दर्शकों को जिस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है उसका नाम है “मया के जादू चल गे”, यह फिल्म 14 अगस्त को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म का एक और गीत “गोरी तोर लुगरा” सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर आज रिलीज हुआ है।

14 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म “मया के जादू चल गे” के मुख्य अभिनेता लक्षित झांझी हैं और अभिनेत्री शशि वर्मा है। इस फिल्म के गीत “गोरी तोर लुगरा” को अपने स्वर से सजाया है सुनील सोनी और मुनमुन ने, फिल्म के निर्देशक जी. विजय हैं, उन्होंने बताया कि यह फिल्म पारिवारिक ड्रामे से सजी एक अलग तरह की कहानी पर आधारित है, जिसे दर्शक जरूर पसंद करेंगे उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद दर्शकों को एक ऐसी फिल्म देखने को मिलेगी जिसकी वे कल्पना करते थे।

गीत “गोरी तोर लुगरा” को कोरियोग्राफी से सजाया है मनोज दीप ने, इस गीत में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक झलक साफ दिखाई देती है। इसी तरह के खूबसूरत गीतों से सजी है छत्तीसगढ़ी फिल्म “मया के जादू चल गे” जो रिलीज हो रही है 14 अगस्त 2026 को




