ये क्या है ? कमल विहार में गंदगी का अंबार, कॉलोनीवासी परेशान, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
शिकायतों के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई

AINS NEWS… कमल विहार कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड में सफाई व्यवस्था को लेकर कॉलोनीवासियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। सोसायटी परिसर में जगह-जगह गंदा पानी जमा है, नालियों में गंदगी दिखाई दे रही है और कई स्थानों पर घास-फूस एवं कचरा फैला हुआ है।

कॉलोनीवासियों का कहना है कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित प्रशासन एवं नगर निगम से शिकायत की जा रही है, लेकिन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। गंदगी और जलभराव के कारण रहवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पार्किंग एवं आवागमन वाले क्षेत्रों के आसपास गंदा पानी जमा है। कई जगह नालियों की स्थिति भी खराब नजर आ रही है। रहवासियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है।

कॉलोनीवासियों ने प्रशासन एवं नगर निगम से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए तथा जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि रहवासियों को गंदगी और असुविधा से राहत मिल सके।




