विधायक रोहित साहू का तूफानी दौरा कल, ‘मन की बात’ से जनसंवाद विकास कार्यों से नई सौगात
गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे और कई भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे

AINS NEWS गरियाबंद… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण रविवार को ग्राम हरदी में आयोजित होगा, जिसमें राजिम विधायक रोहित साहू शामिल होंगे। इसके साथ ही विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे और कई भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

विधायक रोहित साहू सुबह 10 बजे राजिम से ग्राम हरदी के लिए रवाना होंगे। सुबह 11 बजे हरदी में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सहभागिता के बाद दोपहर 12 बजे श्यामनगर पारा में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद नवापारा (बरबाहरा), सोहागपुर, कस, गंजईपुरी और बेहराबुड़ा में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचेंगे। शाम 6 बजे मालगांव में भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात 8:30 बजे राजिम लौटेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ से जन-जन से संवाद और गांव-गांव विकास कार्यों की सौगात—विधायक रोहित साहू का यह दौरा गरियाबंद जिले में विकास और जनसंपर्क की नई तस्वीर पेश करेगा।




