पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षो के सेवाकाल को समर्पित होगा, *सेवा संकल्प अभियान
मोदी जी का कार्यकाल सुशासन,गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण का स्वर्णिम अध्याय

AINS NEWS गरियाबंद… भारतीय जनता पार्टी मंडल मैनपुर में बुधवार को आयोजित कार्यसमिति बैठक एवं कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवाकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे महीने भर आयोजित होगी।

कार्यसमिति बैठक एवं कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी गुरुनारायण तिवारी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए स्वर्णिम अध्याय हैं प्रदेश नेतृत्व एवं जिला संगठन द्वारा तय किए गए कार्यकर्मों की रुपरेखा तैयार करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से मंडल,शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक सफल बनाने का आव्हान करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम नहीं समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का अभियान है,प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को मंडल से लेकर बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से आयोजित किया जाएगा।
जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने समस्त कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा संकल्प अभियान में सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करें तथा संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाएं,बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और इसी शक्ति के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का कार्य किया जाएगा,उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 25 वर्षो के सेवाकाल के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से जनसेवा,स्वच्छता, सामाजिक सरोकार एवं और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को व्यापक रूप से आगे बढ़ाया जाएगा,उन्होंने आगे कहा कि मंडल,शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने का आव्हान किया

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव,अजजा मोर्चा प्रदेश मंत्री नंदिनी नेताम,जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता ठाकुर,जिला प्रशिक्षण प्रमुख योगेश शर्मा,दिनेश सचदेव,तिजू सिन्हा,रामस्वरूप साहू,रामदास वैष्णव,किशोर यदु,रामजी साहू,महेंद्र सोनी,नंदकिशोर चौबे,डाकेश्वर नेगी,बाबूलाल साहू,कुमारी बाई पटेल,सुहागा पाड़े,नीतू ध्रुव,हेमेश्वरी कश्यप,हनीता नायक,रूपेश साहू,मोहन कुशवाह,उपेंद्र साहू,रोहित नायक,सौरभ बाघमार,गोपी सोनवानी,राकेश दुबे,देवन नेताम,हेमंत साहू,कोमल सोनवानी,अजय बघेल,हर्ष दास एवं दया शंकर सोनी जी सहित भाजपा मंडल मैनपुर के प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी,बूथ पदाधिकारी तथा मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।




