सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
राष्ट्रीय एकता तथा जनहित में संचालित योजनाओं को आकर्षक एवं कलात्मक रंगोलियों के माध्यम से प्रस्तुत किया

AINS NEWS गरियाबंद… सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय वीर सुरेंद्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गरियाबंद में दिनांक 24 सितंबर 2026 को राष्ट्र एवं भारत मंडल से संबंधित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे रंगों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय प्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा जनहित में संचालित योजनाओं को आकर्षक एवं कलात्मक रंगोलियों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

रंगोलियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याण का संदेश प्रभावशाली ढंग से दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री अनिल चंद्राकर, अध्यक्ष, जिला भाजपा गरियाबंद उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री अजय रोहरा, कोषाध्यक्ष, जिला भाजपा गरियाबंद, श्री सुरेंद्र सोनटेके, जिला मंत्री, जिला भाजपा गरियाबंद तथा श्री शुभम संग, युवा भाजपा नेता, गरियाबंद उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगोलियों का अवलोकन किया तथा उनकी कला एवं रचनात्मकता की सराहना की।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल द्वारा रंगोलियों का मूल्यांकन रचनात्मकता, विषयवस्तु, रंग-संयोजन एवं स्वच्छता के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता में सीमा एवं समूह, योगिता एवं समूह तथा तुलसी एवं समूह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक डॉ. प्रभात रंजन, अन्य प्राध्यापकगण, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम सफल एवं आकर्षक रहा।




