मनोरंजन

“जईसे करनी वईसे भरनी” गाने को लेकर हो रहा विवाद, निर्माता बोले बहुत दुखी हूं

अपने ग्रुप में निर्माता अपशब्दों का प्रयोग करता भी नजर आया जो लाजमी नहीं है

AINS NEWS… कुछ दिनों पूर्व एमडी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर एक गीत रिलीज किया गया जिसका शीर्षक है जईसे करनी वईसे भरनी, इस गीत के निर्माता हैं दिनेश साहू उन्होंने भी इस गीत में अभिनय किया है। गीत के रिलीज होने के बाद निर्माता को फेसबुक पर एक दुख भरा पोस्ट करना पड़ा, उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि एक हफ्ते पहले इस गीत को रिलीज किया गया था लेकिन इसे अपेक्षाकृत व्यू नहीं मिल रहे जिसका कारण कलाकार और गायक द्वारा प्रचार न करना है, निर्माता ने अपने पोस्ट में और भी कई बातें लिख डाली जो उन्हें नहीं लिखनी चाहिए थी.

खैर जब यह पोस्ट अभिनेता तक पहुंची, जिसके बारे में उन्होंने यह सब कुछ लिखा था तो उन्होंने भी बतौर जवाब एक कहावत लिखकर इति श्री कर ली। अगर उस कहावत का मतलब निकाले तो बहुत बड़ी बात है।

बहरहाल यह पूरा मामला गाने को व्यू ना मिलने के कारण खड़ा हुआ है, एक तरफ देखा जाए तो गाने को या किसी प्रोडक्ट को प्रमोट करने का जिम्मा कलाकार का नहीं होता है वह निर्माता का होता है यदि निर्माता पहले कलाकार से यह एग्रीमेंट करें कि वह गाने में अभिनय भी करेगा और गाने का प्रचार प्रचार भी करेगा इसके बदले उसे पैसे मिलेंगे तो कलाकार को उसे प्रोडक्ट का प्रचार करना ही पड़ेगा क्योंकि उसने एग्रीमेंट किया, है यहां ऐसा कोई एग्रीमेंट नहीं किया गया है फिर निर्माता कैसे किसी अभिनेता पर प्रचार प्रसार न करने का आरोप लगा सकता है एक कलाकार के पास सैकड़ो काम होते हैं अगर वह एक ही गाने के पीछे रहे तो बाकी काम कैसे करेगा, फिलहाल सोशल मीडिया और अपने ग्रुप में निर्माता अपशब्दों का प्रयोग करता भी नजर आया जो लाजमी नहीं है, निर्माता दिनेश साहू भी कलाकार है उन्हें एक कलाकार होने के नाते दूसरे कलाकार की बेइज्जती करना शोभा नहीं देता। इधर अभिनेता ने ग्रुप से बाहर होकर चुप रहना ही मुनासिब समझा लेकिन निर्माता की स्थिति अब यह हो गई है कि खिसयानी बिल्ली खम्भा नोचे!

वैसे सिनेमा जगत में इस विवाद को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं, लोगों ने निर्माता को गलत बताते हुए कहा कि निर्माता को एक बार कलाकार से बैठकर बातचीत करनी चाहिए थी ना कि सोशल मीडिया पर सार्वजनिक तौर से इस प्रकार का पोस्ट डालना था। लोगों ने कहा कि आप भी निर्माता है आपकी एक जगह है और आपने अपने पोस्ट में उस अभिनेता को दोस्त भी कहा तो या तो दोस्त के नाते या फिर एक कलाकार होने के नाते निर्माता को पहले उस कलाकार से बातचीत करनी चाहिए थी ना कि बिना सोचे समझे इस तरह का पोस्ट करना चाहिए था।

 

Related Articles

Back to top button