गरियाबंद

सेवा संकल्प अभियान के तहत इन्दागांव में गूंजा जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश

चलित प्रचार वाहन के माध्यम से ग्रामीणों को महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की दी गई जानकारी

AINS NEWS गरियाबंद… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ग्राम इन्दागांव में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणजनों तक पहुंचाने के लिए चलित प्रचार वाहन के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

चलित प्रचार वाहन के माध्यम से ग्रामीणों को महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं, उनके उद्देश्यों एवं पात्र हितग्राहियों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई। इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना, पात्र हितग्राहियों को उनके अधिकारों एवं उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक करना तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना रहा। ग्रामीणजनों ने भी प्रचार वाहन के माध्यम से दी जा रही जानकारी में रुचि दिखाई और अभियान में सहभागिता की।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, सुरेन्द्र सोनटेके मंत्री भाजपा, संतोष यादव मंडल अध्यक्ष मैनपुर, थानसिंह निषाद जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा, प्रहलाद सिंह ठाकुर मंडल महामंत्री, निखिल साहू, हेमंत ध्रुव, रूपसिंह बस्तरिया सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सेवा, जनजागरूकता और जनकल्याण के संकल्प के साथ आयोजित यह अभियान शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को उनके अधिकारों एवं सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

 

Related Articles

Back to top button