छत्तीसगढ़

कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों के मुद्दे शामिल न होने से आक्रोश, 7 लाख अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनभोगी आंदोलन के मूड में

सात लाख अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनरों के लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उम्मीद लगाए बैठे थे

AINS NEWS रायपुर… विदेश यात्रा के पूर्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य सरकार की आयोजित कैबिनेट बैठक में कैशलेस चिकित्सा और कर्मचारी हित संबंधित अन्य मांगों पर कोई चर्चा नहीं होने से कर्मचारियों में जबरदस्त आक्रोश है ।

प्रदेश के करीब सात लाख अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनरों के लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उम्मीद लगाए बैठे थे। एक मांग एक मंच अभियान के प्रांतीय संयोजक करण सिंह अटेरिया, कोषालय कर्मचारी संघ के, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर ,पेंशनर फोरम की ओर से जय नारायण श्रीवास्तव , विद्या भूषण दुबे आर के थवाईत, चंद्रिका सिंह अनिल शुक्ला ओपी शर्मा आदि ने सरकार के इस रवैये पर गहरा असंतोष व्यक्त किया है।
​कर्मचारी संगठनों का कहना है कि वे महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी, एरियर के भुगतान, प्रस्तावित कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने और पदोन्नति जैसी प्रमुख मांगों को कैबिनेट के एजेंडे में शामिल किए जाने की उम्मीद कर रहे थे। बैठक में इन मुद्दों पर कोई निर्णय न लिए जाने से लगभग साढ़े सात लाख परिवारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

*संयुक्त मोर्चा, एक मांग एक मंच अभियान’ और पेंशनर फोरम ने दी चेतावनी*

‘एक मांग एक मंच अभियान’ के प्रमुख प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने बयान जारी करते हुए कहा कि सरकार लगातार कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। मंत्रालय कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत ने कहा, “कैबिनेट बैठक से प्रदेश का हर कर्मचारी आशान्वित था, लेकिन मांगों की अनदेखी से यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार हमारी समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है।”

आंदोलन की बन रही रणनीति
बैठक के बाद ‘एक मांग एक मंच अभियान’ से जुड़े विभिन्न कर्मचारी एवं पेंशनर संघों ने आपातकालीन बैठकें बुलाई हैं। बयान में कहा गया है कि, यदि सरकार 10 अक्टूबर तक एक मांग एक मंच अभियान के द्वारा मुख्य सचिव के नाम सौपे गए 5 सूत्रीय मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो राज्योत्सव पूर्व प्रदेश भर में चरणबद्ध आंदोलन करने की तैयारी की जाएगी।

अनिल शुक्ला ने बुलाई बैठक*
संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला ने 2 अक्टूबर को रायपुर में प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संघ पेंशनर फोरम और एक मांग एक मंच अभियान से जुड़े हुए कर्मचारी संघ की आपातकालीन बैठक बुलाई है।

​विद्याभूषण दुबे
प्रांतीय प्रवक्ता
छग पेंशनर फोरम
8821049149

 

Related Articles

Back to top button