भिलाई

भिलाई इस्पात सयंत्र में लोहा और स्क्रैप चोरी के मामले में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा – मुख्यमंत्री

दुर्ग पुलिस ने अब तक इस मामले में 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है

AINS NEWS… भिलाई इस्पात सयंत्र में लोहा और स्क्रैप चोरी के मामले में राज्य सरकार की सिफारिश पर सीबीआई को जांच सौंप दी गई है, मुख्यमंत्री ने कहा कि अब चिंता की बात नहीं दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा, वहीं दूसरी तरफ बीएसपी की सुरक्षा संभालने वाली सीआईएसएफ की केंद्रीय टीम ने भी स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है, टीम ने करीब 2 साल पहले प्लांट में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस देकर पूछताछ की थी, दुर्ग पुलिस ने अब तक इस मामले में 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपी अग्रिम जमानत पर है।

बीएसपी की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएफ के पास है उसके बावजूद स्क्रैप की इतनी बड़ी मात्रा में चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं, इसके बाद सीआईएसएफ मुख्यालय ने केंद्रीय कमेटी गठित कर स्वतंत्र जांच शुरू कराई, इधर पुलिस ने स्क्रैप और फ्लूडस्ट के नमूने रायपुर स्थित फोरेंसिक लैब में भेजे थे जांच रिपोर्ट में लोहा, स्क्रैप और फ्लूडस्ट बीएसपी का ही मिला, आरोपियों से जप्त मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल साक्ष्य की जांच भी कराई जा रही है, पुलिस ने आरोपियों से जुड़े करीब 40 बैंक खाते भी फ्रिज किए हैं।

इधर सीबीआई की जांच को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह बड़ी चोरी है, इसमें नेताओं की गिरफ्तारी हुई है जांच और पूछताछ के दायरे में क्या सीबीआई और नेताओं को भी शामिल करेगी?

 

Related Articles

Back to top button