RAIPUR

स्कूली ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने वाले वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई

17 ऑटो चालकों पर चालानी कार्रवाई

AINS NEWS… स्कूली छात्र-छात्राओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने तथा स्कूली वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर परिवहन करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस कमिश्नरेट, रायपुर द्वारा विशेष जांच एवं कार्रवाई अभियान चलाया जा रहा है।*

*इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा स्कूली ऑटो की जांच के दौरान क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाने वाले 17 ऑटो चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा के तहत चालानी कार्रवाई की गई।*

*जांच के दौरान वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे ऑटो में निर्धारित सीट क्षमता के अनुरूप ही बच्चों को बैठाएँ। चालक की सीट के अगल-बगल किसी भी बच्चे को न बैठाएँ, क्योंकि इससे चालक को वाहन चलाने में परेशानी होने के साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है। वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता न करें तथा यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें।*

*यातायात पुलिस कमिश्नरेट, रायपुर द्वारा सभी अभिभावकों एवं स्कूल प्रबंधन से अपील की जाती है कि वे बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाले ऑटो एवं अन्य वाहनों की निर्धारित क्षमता तथा सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान दें। बच्चों को ऐसे वाहनों में न भेजें, जिनमें क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जाता है या सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया जाता है।*

*यातायात पुलिस कमिश्नरेट, रायपुर द्वारा स्पष्ट किया गया है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध जांच एवं वैधानिक कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।*

 

Related Articles

Back to top button