बीजापुर
उड़ीसा में सक्रिय 04 माओवादी कैडरो सहित फरार 02 माओवादी ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी कैडरो पर कुल रूपये 35 लाख का ईनाम घोषित था

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति, सुरक्षा बलों द्वारा लगातार संचालित नक्सल विरोधी अभियानों तथा पुनर्वास एवं कौशल विकास कार्यक्रमों से प्रभावित होकर, उड़ीसा राज्य में सक्रिय 04 माओवादी कैडरों सहित पश्चिम बस्तर डिवीजन के संगठन छोड़कर फरार 02 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। बीजापुर जिले में संचालित पुनर्वास एवं कौशल विकास कार्यक्रमों के संबंध में प्रकाशित समाचारों तथा सुरक्षा बलों द्वारा लगातार किए जा रहे संपर्क एवं आपसी समन्वय के सकारात्मक परिणामस्वरूप इन माओवादी कैडरों ने डीआरजी बीजापुर एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के सहयोग से बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। यह आत्मसमर्पण सुरक्षा बलों के सतत प्रयासों, प्रभावी समन्वय तथा शासन की पुनर्वास नीति के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
सुरक्षा बलों के बढ़ते प्रभाव, संगठन के विघटन की स्थिति, संगठन की हिंसक एवं जनविरोधी विचारधारा से मोहभंग, पूर्व माओवादी कैडरों के सफल पुनर्वास तथा आदिवासी क्षेत्रों में तेजी से हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का निर्णय लिया।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों कैडरों के नाम –-
*1. नाम: रानी सोढ़ी उर्फ संध्या, पति संतोष कुड़ियम,उम्र: 30 वर्ष, जाति: मुरिया, पता: गोरना बटटूमपारा, थाना बीजापुर, जिला बीजापुर, छत्तीसगढ़। संगठन: उड़ीसा राज्य, कंपनी नंबर 08 पीपीसीएम इनाम राशि: 08.00 लाख रूपये*
*2. नाम: पांडो पोड़ियम उर्फ सस्मिता, पिता कोंदा पोड़ियम, उम्र: 28 वर्ष, जाति: मुरिया, पता: नेलनार मंतूपारा, थाना ओरछा, जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़, संगठन: उड़ीसा राज्य, कंपनी नंबर 08 पीपीसीएम पद/रैंक: PPCM, इनाम राशि: 08.00 लाख रूपये*
*3. नाम: सुक्कू कुड़ियम उर्फ संतोष, पिता मूसा कुड़ियम, उम्र: 27 वर्ष, जाति: मुरिया, पता: सागमेटा ईमलीपारा, थाना फरसेगढ़, जिला बीजापुर, छत्तीसगढ़, संगठन: उड़ीसा राज्य, कंपनी नंबर 08 पीपीसीएम / उड़ीसा राज्य सीसीएम गणेश उईका का सुरक्षा गार्ड, पद/रैंक: PPCM, इनाम राशि: 08 लाख रूपये*
*4. नाम: कोसा माड़वी उर्फ सतीश, पिता हिड़मा माड़वी, उम्र: 30 वर्ष, जाति: मुरिया, पता: पोनडवाया, थाना भैरमगढ़, जिला बीजापुर, छत्तीसगढ़, संगठन: कंपनी नंबर 02, पीपीसीएम / ए-सेक्शन कमांडर पद/रैंक: PPCM, इनाम राशि: 08 लाख रूपये*
*5. नाम: देवे मड़कम उर्फ जन्नी, पिता हड़मा मड़कम, उम्र: 22 वर्ष, जाति: मुरिया, पता: सिंगनपल्ली स्कूलपारा, थाना उसूर, जिला बीजापुर, छत्तीसगढ़, संगठन: उड़ीसा राज्य, कंपनी नंबर 08 की पार्टी सदस्य / उड़ीसा राज्य एसजेडसीएम जगदीश इरपा उर्फ रमन्ना का सुरक्षा गार्ड सदस्य, पद/रैंक: PM, इनाम राशि: 02.00 लाख रूपये*
*6.नाम: लालू ताती, पिता सुक्कू ताती, उम्र: 25 वर्ष, जाति: मुरिया, पता: तोड़का गायता पारा, थाना गंगालूर, जिला बीजापुर, छत्तीसगढ़, संगठन: गंगालूर एरिया कमेटी , पार्टी सदस्य, पद/रैंक: PM पार्टी मेम्बर, इनाम राशि01 लाख रूपये)*
आत्मसमर्पण करने वाले सभी कैडरों को छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के अंतर्गत नियमानुसार आर्थिक सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण, आवास, शिक्षा, स्वरोजगार एवं रोजगार से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे सम्मानपूर्वक समाज की मुख्यधारा से जुड़कर नया जीवन प्रारंभ कर सकें।
सुरक्षा बलों की सक्रियता और टीमवर्क से इस आत्मसमर्पण सफलता पूर्वक हुआ। डीआरजी बीजापुर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 170वी बटालियन (CRPF) तथा बीजापुर पुलिस के बीच बेहतर समन्वय, विश्वास निर्माण एवं संवेदनशील कार्यशैली की महत्वपूर्ण भूमिका रही । सुरक्षा बलों के सतत प्रयासों एवं पुनर्वास की सकारात्मक पहल से प्रभावित होकर इन माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागने का निर्णय लिया।
शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के अंतर्गत आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों को नियमानुसार आर्थिक सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण, आवास, शिक्षा एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त उन्हें समाज में सम्मानजनक पुनर्वास सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि वे स्थायी रूप से मुख्यधारा के जीवन से जुड़ सकें।




