बीजापुर

16 प्रेशर आईईडी, 784 जिलेटिन स्टीक सहित नक्सल सामग्री बरामद

सुरक्षाबलों द्वारा क्षेत्र में नक्सलियों के विरुद्ध प्रभावी और सतत कार्रवाई जारी

AINS NEWS बीजापुर… जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्चिंग अभियान के दाैरान आज शनिवार काे डीआरजी बीजापुर, थाना मद्देड़ और सीआरपीएफ 22वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने बंदेपारा व नीलमड़गु के मध्य जंगल में नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए 16 प्रेशर आईईडी बरामद किए।

ये आईईडी बीयर की बोतलों में लगाए गए थे और इन्हें बीडीएस की टीम ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया है। वहीं जमीन के भीतर छुपाकर रखे गए स्टील कंटेनर और प्लास्टिक बाल्टियों से बड़ी मात्रा में विस्फोटक और नक्सल सामग्री बरामद की गई है। इसमें 784 जिलेटिन स्टीक (लगभग 100 किलोग्राम), 3 बंडल कार्डेक्स वायर, लगभग 350 मीटर काली वर्दी का कपड़ा, 1 किलोग्राम गन पाउडर, 4 वॉकी-टॉकी चार्जर, 4 बैटरी, 2 मोबाइल चार्जर, नक्सली साहित्य, नक्सली वर्दी, पिट्ठू बैग, तेल, साबुन और स्टील कंटेनर जैसी अन्य सामग्री बरामद की है।

सुरक्षाबलों द्वारा क्षेत्र में नक्सलियों के विरुद्ध प्रभावी और सतत कार्रवाई जारी है। नक्सली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। इस बड़ी बरामदगी से नक्सलियों के मंसूबों को बड़ा झटका लगा है, और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिली है।

 

Related Articles

Back to top button