छत्तीसगढ़

कैबिनेट के प्रस्ताव को मिली मंजूरी, छत्तीसगढ़ में एक ओएसडी का पद होगा सृजित और तीन स्पेशल डीजी 2 वर्षों के लिए किए जाएंगे नियुक्त

विवेकानंद सिन्हा, प्रदीप गुप्ता और शिवराम कल्लूरी के नाम की चर्चा

AINS NEWS… बीते दिनों छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में पुलिस विभाग के प्रशासनिक कार्यों में और कसावट लाने के उद्देश्य से एक प्रस्ताव पारित किया था जिसके अनुसार एक ओएसडी का पद सृजित किया जाएगा और तीन स्पेशल डीजी दो वर्षों के लिए नियुक्त किए जाएंगे।

अब कैबिनेट के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से यह पद सृजित होने की संभावना है, 2 वर्षों के लिए जिन्हें स्पेशल डीजी बनाया जा सकता है उनमें वरीयता के आधार पर यह तीन नाम सामने आ रहे हैं जिनमें विवेकानंद सिन्हा, प्रदीप गुप्ता और शिवराम कल्लूरी के नाम की चर्चा है।

 

Related Articles

Back to top button