छत्तीसगढ़

तीन दिवसीय वर्षिक मेला में भाजपा नेताओं सहित जिले के पूर्व कलेक्टर भी धनोरा पहुँचकर देवी देवताओं से आर्शिवाद लिया 

मांझी मुखिया, गायता, सिरहा गुनिया, पुजारी द्वारा मेला स्थल में परिक्रमा की गई

के.शशीधरन धनोरा वर्षिक मेला से लौटकर

AINS KONDAGAON…जिला कोण्डागांव के अन्तिम विकासखण्ड केशकाल के धनोरा में सबसे बड़े तीन दिवसीय देव मेला की शुरूवात दिनांक 08/04/2023 से लेकर 10/04/2023 का विधिवत शुभारंम हुआ तथा मेला से लगे मां शीतला मंदिर में विभिन्न क्षेत्र से पहुँचे देवी देवताओं के पूजा अर्चना के बाद देवी का आर्शीवाद लेकर सभी देवता जिसमें मांझी मुखिया, गायता, सिरहा गुनिया, पुजारी द्वारा मेला स्थल में परिक्रमा की गई ,  देवी देवताओं में आस्था रखने वाले जिले के पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम ने भी धनोरा पहुँचकर शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरान्त देवी देवताओं से आर्शीवाद लिया, दिनांक 08/04/2023 को धनोरा से लगे ग्राम डण्डाबेड़मा में 7 साल के अन्तर्गत आयोजित सोनकुंवारी पेन कर्रसाड़ में आयोजित देवी देवता कार्यक्रम में पहुँचने के साथ आयोजन समिति द्वारा पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम का आदिवासी परम्परागत वाद्ययंत्रो से जोशिला स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। यहां पर उपस्थित सोनकुवारी पेन कर्रसाड़ देवी देवता को नमन करते हुये उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

धनोरा वर्षिक मेला में खासकर नेताओं के आगमन के तहत पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम के अलावा भाजपा के पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक गोरखनाथ बघेल, मंडल भाजपा अध्यक्ष रामेश्वर उसेण्डी, श्रवण दीपक, धनोरा के भाजपा नेता धरमसिंह राणा, जनपद सदस्य बिरेन्द्र महेश बघेल, पूर्व सरपंच संतोष उइके, अजय मिश्रा धनोरा सरपंच श्रीमति रमशिला उसेण्डी एवं रमेश उसेण्डी, रूपनारायण जैन, श्रीराम यदु व अन्य नेताओं के साथ पूर्व विधायक सेवक राम नेताम नें शीतला माता मंदिर पहुँचर देवा देवताओं की पूर्जा अर्चना कर आर्शीवाद लिया

मेला कार्यक्रम में केशकाल विधायक संतराम नेताम का धनोरा मेला में जाने का पूर्ण तैयारी होने पर उनके पारिवारिक समस्याओं को लेकर धनोरा कार्यक्रम स्थगित करते हुए पारिवारिक कार्य के लिए कांकेर निकले, जिसके तहत धनोरा मेला के लिए अपने प्रतिनिधियों को धनोरा भेजना पड़ा। धनोरा का ऐतेहासिक मेला में शुरूवात दिन गत वर्षो से शुरूवात में भीड़ कम रही लेकिन मेला के दुसरे दिन दिनांक 09/04/2023 को मेला की भीड बढ़ने की जानकारी सूत्रों से मिली है। मेला देवी देवता परिक्रमा के बाद ग्राम पंचायत धनोरा में भाजपा नेताओं के साथ स्वागत सम्मान बैठक में सभी लोगों ने धनोरा मेला का आपस में बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

 

Related Articles

Back to top button