छत्तीसगढ़
10 वीं मेरिट लिस्ट में छटवें स्थान पर पखांजूर की कुमारी तिथी ब्रम्हचारी, मिला सम्मान, कलेक्टर ने शुभकामनाएं दीं
कु तिथी ब्रमाचारी कापसी पखांजूर निवासी ज्योति शंकर ब्रम्हचारी की सुपुत्री है

के.शशिधरण कोंडागांव

AINS NEWS…कोंडागांव…. जिला कांकेर के पखांजूर के ग्राम कापसी की आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल की 10 वी कक्षा की कुमारी तिथी ब्रम्हचारी ने वर्ष 2023..24 की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में कांकेर जिला के मेरिट लिस्ट में छटवा स्थान प्राप्त कर जिले और अपने गाँव का नाम रौशन किया, कु तिथी ब्रम्हचारी को जिला कलेक्टर एसएमटी प्रियंका शुक्ला ने कलेक्ट्रेक्ट में मेरिट लिस्ट में पहुंचे अन्य बच्चों के साथ प्रमाण पत्र , डायरी , पेन से सम्मानित करते हुए सभी बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना की, उल्लेखनीय है कि कु तिथी ब्रम्हचारी कापसी पखांजूर निवासी ज्योति शंकर ब्रम्हचारी की सुपुत्री है, इन्होंने जिला कांकेर के साथ पखांजूर अपने माता व पिता का नाम ऊंचा किया, जिला कांकेर को गौरवान्वित करने वाले इन बच्चों को कलेक्टर ने शुभकामनाएं दीं





