श्रेयांष सिंह ने नीट की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करके अपने माता-पिता,परिवार और शुभचिंतको का मान बढाया
यांष ने 642 अंक प्राप्त करके आल इंडिया लेवल पर सरकारी सीट के लिए अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है

AINS NEWS…रायपुर.. नीट की परीक्षा में घोषित परिणाम के अनुसार श्रेयांष सिंह ने नीट की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने माता पिता, परिवार और शुभचिंतको का मान बढाया | ज्ञात हो कि श्रेयांष ने 642 अंक प्राप्त करके आल इंडिया लेवल पर सरकारी सीट के लिए अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है, यह सफलता इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि श्रेयांष ने यह सफलता अनारक्षीत वर्ग में हासिल किया है, श्रेयांष के पिता प्रदीप सिंह हीरा ग्रुप ऑफ इन्डस्ट्रीज के गोदावरी पॉवर ऐण्ड इस्पात संयंत्र में कार्यरत है।

श्रेयांष के इस अभूतपूर्व सफलता पर भारतीय सेवा रत्न से सम्मानित इंजीनियर मिथिलेश सिंह व अरुण सिंह ने श्रेयांष को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाये की और यह कहा कि यह सफलता बताने के लिए काफी है कि मेहनत के दम पर व्यक्ति कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है|



