छत्तीसगढ़
नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या, मद्देड एरिया कमेटी ने ली जिम्मेदारी
नक्सलियों द्वारा लगातार भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है, जिसे लेकर इलाके में सनसनी का माहौल है

AINS NEWS…बीजापुर जिले के इल्मीडी गांव में नक्सलियों ने भाजपा नेता की हत्या कर दी, मृतक भाजपा नेता का नाम काका अर्जुन है, इल्मीडी गांव के लंका पारा के पास नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया, जानकारी के अनुसार घर से निकलने के बाद काका अर्जुन को घेर कर हत्या की गई, इस हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है, नक्सलियों ने हत्या कर शव के ऊपर एक पत्र भी रखा है, जिसमें साफ लिखा है कि मृतक भाजपा के लिए काम करता था, नक्सलियों द्वारा लगातार भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है, जिसे लेकर इलाके में सनसनी का माहौल है





