छत्तीसगढ़
जानी मानी समाज सेविका नीतू श्रीवास्तव हुई राजनांदगांव जिले में सम्मानित, पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ ने किया सम्मान
निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए नारी शक्ति सम्मान देकर सम्मानित किया
AINS NEWS…नीतू श्रीवास्तव जी ने जानकारी दी कि पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा राजनांदगांव में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालों का सम्मान किया गया।

इसी कड़ी में राजनांदगांव की महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख जी द्वारा नीतू श्रीवास्तव जी को भी निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए नारी शक्ति सम्मान देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीमा बाजपाई, साधना चौधरी, दिलेश्वर चंद्राकर जी भी शामिल हुए।
नीतू श्रीवास्तव जी ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश नामदेव राजनांदगांव व पत्रकार कल्याण महासंघ राजनांदगांव की पूरी टीम का दिल से धन्यवाद किया





