रायपुर नगर निगम में जितेन्द्र बारले (जीतू) को बनाया गया एल्डरमैन, सतनामी समाज में हर्ष
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवम नगरीय प्रशासन मंत्री श्री डॉ शिवकुमार डहरिया का आभार व्यक्त किया

AINS NEWS….सतनामी समाज के बाहुल्य संख्या वाले क्षेत्र तेलीबांधा वार्ड क्रमांक 49 गुरु घांसीदास वार्ड से कांग्रेस पार्टी से काफी सक्रिय भूमिका निभाने वाले और युवा वर्ग में अच्छी पकड़ के साथ साथ समाजसेवा में एक अच्छे लीडर के रुप में लगातार कार्य करने वाले जितेन्द्र बारले (जीतू) को नगर निगम में एल्डरमैन की पद पर नियुक्ति की गई, जिसको देखते हुए उनके क्षेत्र और समाज के लोग बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए साथ ही पार्टी और समाज के लोग मा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवम नगरीय प्रशासन मंत्री श्री डॉ शिवकुमार डहरिया का आभार व्यक्त किया,
बधाई एवं शुभकामनाए देने वालो में सुनील बांधे अजा विभाग के प्रदेश संयोजक, ऋषि बारले जिला अध्यक्ष अजा विभाग रायपुर, राहुल माहेश्वरी, सुशील बंदे, सूरज घृतलहरे, समीर जांगड़े, अनिल जोशी, सुनील रात्रे, ईश्वरी महिलांगे काशीराम नगर सतनामी समाज अध्यक्ष रानू कुर्रे, दुलारी ढीढी, सोनू भंडारी एवम सतनामी समाज के सभी प्रबुद्ध जनों ने जीतू बारले को बधाई शुभकामनाए दी।





