छत्तीसगढ़

झीरम घाटी में घायल हुए डॉ शिवनारायण द्विवेदी ने आज अपनी दावेदारी ठोंकते हुए रायपुर दक्षिण विधानसभा से ब्लॉक अध्यक्ष को आवेदन सौंपा

फैसला पार्टी को करना है पार्टी जिस भी उम्मीदवार को प्रत्याशी बनाएगी हम सब उसे मिलकर जिताएंगे

AINS NEWS…छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी में ब्लॉक अध्यक्षों को उम्मीदवारों के द्वारा आवेदन सौंपने का आज अंतिम दिन था, इसी कड़ी में झीरम घाटी के पीड़ित डॉ शिवनारायण द्विवेदी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा से अपनी उम्मीदवारी प्रबल करते हुए अपना आवेदन ब्लॉक अध्यक्ष को सौंपा, इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सुमित दास, प्रशांत ठेंगड़ी, नवीन चंद्राकर, सचिन शर्मा एवं दीपा बग्गा उपस्थित रहे, डॉ शिवनारायण द्विवेदी ने आवेदन सौंपने के बाद कहा कि वे छात्र नेता के रूप में अपनी राजनीति की शुरुआत की थी और लगातार रायपुर दक्षिण विधानसभा में सक्रिय भी हैं, उन्होंने बताया कि जिस तरह छत्तीसगढ़ का समुचित विकास कांग्रेस की सरकार के द्वारा किया जा रहा है, उसी तरह रायपुर दक्षिण का विकास भी किया जाएगा एवं जनता का समर्थन भी उन्हें प्राप्त होगा, आगे उन्होंने कहा कि अब फैसला पार्टी को करना है पार्टी जिस भी उम्मीदवार को प्रत्याशी बनाएगी हम सब उसे मिलकर जिताएंगे

 

Related Articles

Back to top button