राष्ट्रीय
रोजगार मेला: पीएम नरेंद्र मोदी आज बाटेंगे 51 हजार नियुक्ति पत्र, सरकारी नौकरी पाने वालों को देंगे संदेश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज रोजगार मेला (Rozgar Mela) में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बाटेंगे। वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नए भर्ती हुए युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे और उन्हें संबोधित भी करेंगे।

पीएम मोदी ने रोजगार मेला को लेकर ट्वीट भी किया है।
रोजगार मेला का आयोजन पूरे देश में 45 जगहों पर किया जा रहा है। इस रोजगार मेला कार्यक्रम के माध्यम से गृह मंत्रालय विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और दिल्ली पुलिस में कर्मियों की भर्ती कर रहा है।




