राष्ट्रीय

देश के इन 7 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने शहर के मौसम का ताजा हाल

Weather Update Today: देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश का दौर लगभग थम गया है. उत्तर भारत के बाद अब पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है.

मौसम विभाग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों के दौरान क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की गतिविधि के साथ-साथ गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. सोमवार को असम व मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने बताया कि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर 28 से 29 अगस्त तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी. दक्षिण भारत में उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है. अगले 3 दिनों के दौरान केरल और आसपास के तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है.

इन राज्यों में हल्की बारिश की संभावना

मिली जानकारी के अनुसार, ओडिशा, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, लक्ष्यद्वीप में भी आज हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, बिहार, झारखंड, दक्षिणी गुजरात और पूर्वी यूपी में भी एक-दो स्थान पर हल्की बारिश हो सकती है.

दिल्ली का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ है. मौसम विभाग के अनुसार, दिन में हल्की बादल छाए रह सकते हैं. धूप निकलने से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में उमस भरी गर्मी पड़ रही है. हालांकि रविवार को रात में हल्की हवा चलने से लोगों को थोड़ा राहत जरुर मिला.

Related Articles

Back to top button