चुनावी तैयारियों को लेकर DIG ने लिया रायगढ़ के पुलिस अधिकारियों की बैठक
बैठक में डीआईजी गर्ग द्वारा विगत माह जिले में घटित अपराधों तथा विभिन्न थानों में की गई कार्यवाही का विश्लेषण किया गया ।

रायगढ़ (AINS)। पुलिस कंट्रोल रूम, रायगढ़ मीटिंग हॉल में राम गोपाल गर्ग उप पुलिस महानिरीक्षक रायगढ़ रेंज, रायगढ़ द्वारा रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक ली गई । समीक्षा बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के मतदान केदो की स्थिति, संवेदनशील, अति-संवेदनशील मतदान केन्द्रो की सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने सहित अर्धसैनिक बलों के ठहरने, कानून व्यवस्था, वीआईपी सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा किया गया ।

बैठक में डीआईजी गर्ग द्वारा विगत माह जिले में घटित अपराधों तथा विभिन्न थानों में की गई कार्यवाही का विश्लेषण किया गया । उन्होंने बैठक में महिला व बच्चों संबंधी लंबित अपराधों, लघु अधिनियम व प्रतिबंधक कार्यवाही, समंस-वारंट की तामीली, निगरानी और गुण्डा-बदमाश आदि पर कार्यवाही की समीक्षा किया गया तथा अधिकारियों को कार्यवाही को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये।




