दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी व लेबरो को मजदूरी भुगतान 8 माह से अप्राप्त, केशकाल पीएचई उपसंभाग
वर्तमान में एक लाख से ज्यादा राशि एक साथ भुगतान नहीं हो पा रहा है

AINS NEWS केशकाल……आज की मंहगाई में एक परिवार कैसे गुजारा करें वो भी दैनिक मजदूरी करने वाले लेबर क्लास के छोटे कर्मचारी व मजदूर, इनका परिवार बिना मजदूरी के पिछले 8…9 माह से जीवन यापन कर रहा है, मजदूरों की समस्या पर संबधित आधिकारी गंभीर है ना ही जिला प्रशासन मैं बैठे आधिकारी गंभीर है इसका जीता जागता प्रमाण है केसकाल के पीएचई उपसंभाग में कार्यरत लेबर व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी जिन्हें मजदूरी भुगतान 8 माह से अप्राप्त है
पीएचई उपसंभाग विभाग के अनुविभागीय अभियंता किशोर कुमार कोहले ने बताया कि पहले बिल बनाकर ई ई जिला कोंडागांव से राशि मिलती थी किंतु वर्तमान में एक लाख से ज्यादा राशि एक साथ भुगतान नहीं हो पा रहा है, आधिकारी कोहले ने आगे बताया कि केसकाल के पीड़ित कर्मचारी कलेक्टर जिला कोंडागांव को जनदर्शन में लिखित शिकायत दिया है किंतु गलती जिला प्रशासन की नहीं है बल्की यह सुधार राज्य सरकार द्धारा करने पर ही लेबरों की समस्या समाप्त हो सकती है






