छत्तीसगढ़

सिरहासार भवन में आस्था, श्रद्धा और विधि विधान के साथ हुई दशहरा पर्व की डेरी गड़ाई पूजा

बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने डेरी गड़ाई पूजा विधान में श्रद्धापूर्वक सहभागिता निभाई

AINS NEWS जगदलपुर…. विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व की डेरी गड़ाई पूजा विधान सिरहासार भवन में आस्था और श्रद्धा के साथ पूरे उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। इस दौरान बाजे-गाजे के साथ पारम्परिक विधि-विधान से डेरी गड़ाई रस्म अदा की गई। इस मौके पर जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष मंगड़ू मांझी और कलेक्टर विजय दयाराम के.,अपर कलेक्टर सीपी बघेल, एसडीएम नन्द चोबे, तहसीलदार एवं सचिव बस्तर दशहरा समिति यूके मानकर तथा मांझी-चालकी,मेम्बर-मेम्बरीन,पुजारी-सेवादार एवं बस्तर दशहरा समिति के सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने डेरी गड़ाई पूजा विधान में श्रद्धापूर्वक सहभागिता निभाई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button