छत्तीसगढ़

कल होगी मतगणना, खुलेगा EVM में कैद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, निर्वाचन आयोग ने की सभी तैयारियां पूर्ण

मतगणना के दौरान मोबाइ, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे

AINS NEWS 24X7….. छत्तीसगढ़ आम निर्वाचन 2023 के मतगणना के लिए निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली है, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉक्टर रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी देते हुए बताया कि 90 विधानसभाओं के लिए कल मतगणना सुबह 8:00 से प्रारंभ हो जाएगी।
इसके लिए 90 काउंटिंग आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं साथ ही 90 रिटर्निंग अधिकारियों की निगरानी में मतगणना संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए 416 सहायक रिटर्निग अधिकारी और 4,596 गणना कर्मी और 1,698 माइक्रो ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मतगणना के दौरान मोबाइ, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। तीन लेयरों में सुरक्षा रहेगी और प्रत्येक मतगणना हॉल में सात-सात के कुल 14 टेबल लगाए जाएंगे।

 

Related Articles

Back to top button