छत्तीसगढ़

कोयला घोटाला मामले में IAS रानू साहू की जमानत अर्जी को लेकर हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने IAS रानू साहू को बीते साल 22 जुलाई को गिरफ्तार किया था

AINS NEWS 24X7….. कथित कोयला घोटाला मामले में IAS रानू साहू की गिरफ्तारी के बाद उनकी जमानत अर्जी को लेकर आज हाईकोर्ट में जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच में मामले की सुनवाई हुई. इस दौरान जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास ने सभी पक्षकारों की ओर से दी गई दलीलों को सुना, जिसके बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया.

बता दें कि, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने IAS रानू साहू को बीते साल 22 जुलाई को गिरफ्तार किया था. रानू साहू ने अपने वकील के जरिए लोअर कोर्ट में भी याचिका दायर की थी, जो खारिज होने के बाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. अब इस मामले में सुनवाई शुरू है और कोयला घोटाले (Coal Scam) में उन पर लगे गंभीर आरोप की भी जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है.

 

Related Articles

Back to top button