छत्तीसगढ़

रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में यलो अलर्ट जारी, बिजली गिरने की भी चेतावनी

छत्तीसगढ़ में मानसून 5 जून से पहले दस्तक दे सकता है

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है। बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।
रविवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। हल्की बारिश की वजह से दिन का तापमान काफी गिरा हुआ रहा। प्री मानसून की एक्टिविटी पिछले कुछ दिनों से लगातार बनी हुई है, जिससे पूरे प्रदेश में मौसम सुहावना बना हुआ है।

रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 7.8 डिग्री कम रहा। वहीं रात का तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है।

दक्षिण छत्तीसगढ़ में बने टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से अगले 3-4 दिनों तक प्रदेशभर में इसी तरह की बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में मानसून 5 जून से पहले दस्तक दे सकता है।

 

Related Articles

Back to top button