
AINS NEWS 24X7……सरगुजा जिले के शासकीय प्राथमिक शाला कृष्णापुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य की जांच पड़ताल के साथ साथ बच्चों को स्कूल में नियमित रूप से आने और खेल कूद से लेकर हर एक काम के साथ पढ़ाई में आगे आने की समझाइश दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के खानपान और बच्चों की सही देखभाल पर गहराई से विचार किया। इस स्कूल में पहली से पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई होती है जिसका मॉनिटर नीरज प्रजापति है ,नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु परीक्षा के लिए इस स्कूल से चार बच्चों के नाम है जिसमे नीरज प्रजापति का नाम सबसे पहले है। शिक्षको ने नीरज प्रजापति को उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं हैं क्योंकि वह अपनी पढ़ाई के साथ साथ सभी बच्चों का साथ देता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे स्कूल शिक्षा और स्वास्थ्य लाभ के इस प्रयास गांव के बच्चों के लिए वरदान साबित होगी।





