निर्वाचन आयोग की पीसी, मतदाताओ की संख्या 2,05,13,252 है – राज्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले
पूरे प्रदेश में 1,01,80,405 पुरुष मतदाता है और 1,03,32,115 महिला मतदाता है व 732 थर्ड जेंडर मतदाता है

AINS NEWS…. आज राज्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने आज राजधानी रायपुर में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता की जिसमे प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की इस बार लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में कुल 24 हजार 109 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे आज मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है उसे पहले 6 जनवरी को प्रारंभिक प्रकाशन शुरू किया गया था साथ ही कहा की पूरे प्रदेश में 1,01,80,405 पुरुष मतदाता है और 1,03,32,115 महिला मतदाता है व 732 थर्ड जेंडर मतदाता है कुल मिला कर मतदाताओ की संख्या 2,05,13,252 है जिसमे 18 से 19 आयुवर्ग के कुल मतदाता 4,94,452 थे अंतिम प्रकाशन के बाद कुल युवा मतदाता 5,77,184 है पुनरीक्षण अवधि के दौरान कुल 82,732 मतदाता बढ़े है पुनरीक्षण के दौरान विलोपन में 90,596 मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है 80+ मतदाताओं की संख्या 2,03,326 है





