आंधी तूफ़ान व वर्षा से किसानों की फसल बर्बाद राजस्व विभाग द्वारा सर्वे प्रारंभ
उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही किसानों को उनकी बर्बाद फसल का मुआवजा प्राप्त हो सकेगा

AINS NEWS केसकाल….. केसकाल नगर में तेज़ तूफान व वर्षा ने किसान भाइयों की फसलों में धान, मक्का, सब्जी को ज्यादा प्रभावित किया है, मडिया में ख़बरें प्रकाशित होने के बाद राजस्व विभाग द्वारा किसानों से जानकारी लेकर तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर को भेजने की तैयारियों में पटवारी जुटे हुए हैं, पटवारी की जांच प्रतिवेदन रिपोर्ट तहसीलदार केसकाल के द्वारा कलेक्टर , जिला कोंडागांव को भेजने के साथ पीड़ित किसानों को शासन द्वारा मुआवजा राशि दिलाई जाएगी उसके, इधर किसानों के फसल क्षति का पता करने हमारे मीडिया ने सुरडोंगर निवासी किसान बिहारीलाल शोरी से बात की, बिहारीलाल शोरी ने कहा की फसल बर्बाद हो गई है, राजस्व विभाग सुरडोंगर केसकाल द्वारा पीड़ित किसानों से उनके फसल क्षति की जानकारी ली गई, जांच प्रतिवेदन रिपोर्ट तहसीलदार, राजस्व केसकाल ने कलेक्टर जिला कोंडागांव को प्रेषित किया है, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही किसानों को उनकी बर्बाद फसल का मुआवजा प्राप्त हो सकेगा





