ED ने पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत दूसरे आरोपियों की 205.49 करोड़ की संपत्ति अटैच की
18 करोड रुपए मूल्य की 18 चल और 161 अचल संपत्तियों को अस्थाई रूप से कुर्क किया गया

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED ने पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत दूसरे आरोपियों की 205.49 करोड़ की संपत्ति अटैच की है, जांच एजेंसी ने अपने ट्विटर हैंडल में लिखा की 18 करोड रुपए मूल्य की 18 चल और 161 अचल संपत्तियों को अस्थाई रूप से कुर्क किया गया है। बता दें कि शराब घोटाला मामले में फर्जी होलोग्राम सप्लाई करने वाले कारोबारी विधु गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, छत्तीसगढ़ के आबकारी घोटाले से संबंधित थाना कासना गौतम बुद्ध नगर में ED द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज एफआईआर के आरोप में यूपी एसटीएफ ने विधु गुप्ता को गिरफ्तार किया है, विधु गुप्ता प्रिज्म होलोग्राफी और सिक्योरिटी फिल्म प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं, वहीं ED द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज एफआईआर में छत्तीसगढ़ के तत्कालीन आबकारी आयुक्त निरंजन दास, विशेष सचिव आबकारी अरुण पति त्रिपाठी, कारोबारी अनवर ढेबर, तत्कालीन सचिव इंडस्ट्रीज अनिल टुटेजा और विधु गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। मामले की जांच एसटीएफ यूपी द्वारा की जा रही है।





