छत्तीसगढ़
धनोरा मेला शांति पूर्ण वसफलता के लिए क्षेत्रवासी वा अधिकारीगणो को धन्यवाद व आभार…रमेश उसेंडी

AINS NEWS धनोरा/केसकाल…जिला के अंतिम विकासखंड केसकाल का सबसे बड़ा साप्ताहिक बाजार धनोरा के वार्षिक देव मेला इस वर्ष दिनांक 19.04.2025 से लेकर 23.04.2025 तक पांच दिवसीय देव मेला क्षेत्रवासियों व अधिकारियो के सहयोग से शांति व सफलता के साथ संपन्न हुआ है।


मेला की जानकारी देते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला समिति धनोरा के अध्यक्ष व मेला समिति के सदस्य रमेश उसेंडी ने मीडिया को जानकारी देते बताया है कि शुरू दिन सभी देवी देवता व पुजारी सिरहा गुनिया मुख्य के साथ सभी मेला स्थल से लगे मां शीतला मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना के बाद उनसे आशीर्वाद लेकर मेला स्थल में परिक्रमा कर मेला देखने पहुंचे।
रमेश उसेंडी ने धनोरा मेला को शांति व सफल बनाने के लिए धनोरा क्षेत्रवासियों को व अधिकारियो का हार्दिक बधाई व अभार व्यक्त किया है




