राष्ट्रीय
केजरीवाल को एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत, कर सकेंगे चुनाव प्रचार
ED ने शराब नीति केस में केजरीवाल को 21 मार्च को अरेस्ट किया था

AINS NEWS… चुनावी घमासान के बीच अपनी जमानत की राह देख रहे सीएम केजरीवाल के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट आज केजरीवाल को एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। जांच एजेंसी ईडी ने अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका का विरोध किया था इसके अलावा अब शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाने की तैयारी है। ऐसा पहली बार होगा,जब किसी सियासी पार्टी को किसी आपराधिक केस में आरोपी बनाया जाएगा।




