छत्तीसगढ़

ग्रामीणों की लिखित शिकायत के तहत अतिक्रमणकारियों को कब्जा भूमि 17 जून तक हटाने का आदेश…. सेवकराम ठाकुर, रेंजर,केसकाल, नहीं हटाने पर वन, राजस्व व पुलिस के मदद से 18.06.2024 को हटाया जायेगा

कुछ समझ में नहीं आ रहा है, इतने वन क्षेत्र में अतिक्रमण के नाम से तबाही मचने तक विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को कानो कान तक पता नहीं चला है या विभागीय कुछ लोगों के मिली भगत से जंगल में अतिक्रमण करने का मौका मिला?

AINS NEWS केसकाल…. वनमण्डल केसकाल के सामने जंगल की सरकारी जमीन में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण करने की बटराली व बोरगांव के ग्रामवासियों ने लिखीत शिकायत वनमण्डलाधिकारी केसकाल व जिले के कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक कोंडागांव को भेजा गया था, जिसपर वनविभाग व राजस्व अधिकारियों ने फोरेस्ट काबिज भूमि को अपना कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया है
उपरोक्त मामले के वारे मैं फोन से जानकारी लेने पर रामसेवक ठाकुर, रेंजर केशकाल ने बताया है कि वन विभाग द्वारा कब्जा धारियों को दिनांक 17.06.2024 तक का सक्त निर्देश दिया गया है कब्जा नहीं हटाने पर राजस्व विभाग व पुलिस के मदद लेकर दिनांक 18.06.2024को हटाए जाएंगे। दिनांक 18.06.2024 की कार्यवाही के लिए पुलिस व राजस्व अधिकारी को वनविभाग द्वारा पत्र जारी करने की जानकारी रेंजर केसकाल ने दी है।
इस मामले पर पीड़ित ग्रामवासियों ने यह जानना चाहते है की इतनी बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हुआ है अभी तक विभाग को पता नहीं चला, कुछ समझ में नहीं आ रहा है, इतने वन क्षेत्र में अतिक्रमण के नाम से तबाही मचने तक विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को कानो कान तक पता नहीं चला है या विभागीय कुछ लोगों के मिली भगत से जंगल में अतिक्रमण करने का मौका मिला?

Related Articles

Back to top button